फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदोई में नाव पलटने से दो की मौत

Thu, 06 Jun 2013 05:26 PM IST
हरदोई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में गर्रा नदी में नाव डूबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स ने तैरकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरुवार को सांडी थाने के गांव गंजरी में राम प्रताप के यहां उसके कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। ये लोग सुबह करीब 9 बजे गांव से नदी पार करके दूसरी तरफ जा रहे थे।

राम प्रताप का रिश्तेदार सुभाष नाव चलाकर महिपाल और मनोज कुमार को दूसरी तरफ छोड़ने जा रहा था। जैसे ही नाव बीच धारा में पहुंची, उसके अंदर का एक पटरा टूट गया। पटरा टूटने से नाव के अंदर पानी भर गया और जब तक ये लोग कुछ समझ पाते, नाव गहरे पानी में डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुभाष तैरना जानता था इसलिए वह इस हादसे में बचने में कामयाब रहा, जबकि बाकी दोनों लोगों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें