फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भूत वापस नहीं लोगे तो ले लेंगे जान'

Fri, 22 Feb 2013 01:29 PM IST
सोनभद्र/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के एक गांव में कुछ लोगों ने गुरुवार दोपहर डायन बताकर एक महिला का पैर तोड़ दिया। बीच-बचाव के लिए पति दौड़ा तो उसका भी लाठी से सिर फोड़ दिया। धमकी दी कि अगर उसने भूत वापस नहीं लिया तो उसकी जान ले लेंगे। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


चरकी टोला (करईल) की निवासी सुकेसरी देवी दोपहर में घर के पास ही अरहर के खेत में कटाई कर रही थी। इसी दौरान उसका जेठ हरिशंकर और भतीजा अमेरिका लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए। अभी वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही डायन कहते हुए उसकी पिटाई करने लगे।

पत्नी को पिटता देख जगेश्वर उसे बचाने गया तो उसकी भी पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया। जगेश्वर ने बताया कि हरिशंकर और अमेरिका का कहना है कि सुकेसरी ने उन दोनों पर जादू-टोना कर दिया है। इस पर दोनों ने धमकी दी है कि अगर उसने भूत वापस नहीं लिया तो उसकी जान ले लेंगे। सुकेसरी के मुताबिक उसके पट्टीदार उसे चार साल से डायन कहकर प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें