फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीटीसी कॉलेजों में नहीं चलेगी मनमानी

Tue, 09 Jul 2013 12:02 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यक बीटीसी कॉलेजों में प्रवेश-प्रकिया के दौरान मनमानी की जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके आधार पर बीटीसी प्रवेश प्रक्रिया संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के साथ निजी कॉलेजों में भी बीटीसी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।

पढ़ें: खुशखबरी: किसी भी जिले से कीजिए बीटीसी में अप्लाई

मौजूदा समय डायट में 10,400 और 302 निजी कॉलेजों में 15,100 सीटें हैं। निजी क्षेत्र की 25 संस्थाओं को अल्पसंख्यक बीटीसी कॉलेज का दर्जा प्राप्त है।

दाखिले का कोई नियम ही नहीं
निजी बीटीसी कॉलेजों में कोटा नहीं होता है, जबकि अल्पसंख्यक कॉलेजों में 50 फीसदी मैनेजमेंट कोटा है।

ऐसे में अल्पसंख्यक कॉलेज प्रबंधन कुल 50 में से 25 सीटों पर सीधे दाखिला देता है, और बस यहीं पर खेल हो जाता है।

पढ़ें: शिक्षा विभाग: कोई मालामाल तो कोई है कंगाल

सरकार इस मनमाने रवैये पर रोक लगाना चाहती है।

अब अल्पसंख्यक कॉलेजों में उसे ही प्रवेश दिया जा सकेगा जो बीटीसी प्रशिक्षण के लिए आवेदन करेगा तथा स्नातक में उसका प्रतिशत डायट में प्रवेश लेने वाले छात्रों के समान होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें