फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल की चरण वंदना करने वाले अफसर पर होगी कार्रवाई

Wed, 31 Jul 2013 10:43 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के इटावा में वर्दीधारी एक पुलिस अधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग मंत्री शिवपाल सिंह के पैर छूने के मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आईजी कानून-व्यवस्था आरके विश्वकर्मा ने कहा कि यह कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है और इस पर कार्रवाई होती है।

इटावा में एक अपर पुलिस अधीक्षक की वर्दी में होने के बाद भी मंत्री शिवपाल सिंह की पैर छूते हुए फोटो का समाचार पत्रों में प्रकाशन होने के बाद इस पर उठे सवाल का जवाब देते हुए आईजी कानून-व्यवस्था ने इसे अनुचित बताया।

मंगलवार को एनेक्सी के मीडिया सेंटर में खबरनवीसों के सवाल का जवाब देते हुए आईजी ने कहा कि किसी भी अधिकारी या फोर्स के व्यक्ति के लिए ऐसा करना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दी में रहने के दौरान पुलिसकर्मियों या अधिकारियों से ऐसी अपेक्षा नहीं है। यह कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है। आईजी ने कहा कि व्यक्तिगत संबंधों पर कोई भी किसी का भी सम्मान कर सकता है लेकिन वर्दी में आम जगह पर ऐसा किया जाना उचित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें