फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दारोगा-सिपाही ने व्यापारी से वसूले 1.10 लाख, सस्पेंड

Fri, 05 Jul 2013 02:08 AM IST
चंदौसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षक पुलिस किस तरह से भक्षक बनी हुई है इसका जीता जागता उदाहरण चंदौसी में सामने आया।
विज्ञापन


कासगंज जिले के मैंथा व्यापारी को चेकिंग के नाम पर एक दरोगा और दो सिपाही कोतवाली लेकर आए गाड़ी का चालान तो काटा ही उसके एक लाख दस हजार रुपये भी निकाल लिए और मारपीट कर धमकाया।

जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो व्यापारी डीआईजी और पुलिस अधीक्षक से मिला उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की। तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, चंदौसी कोतवाली के दरोगा जयपाल सिंह, सिपाही मनीष और प्रवीण ने उनको चंदौसी रेलवे स्टेशन के बाहर रोका। गाड़ी के कागज मांगे और चेकिंग शुरू कर दी। कोतवाली लाकर उनके साथ मारपीट की गई। इसी दौरान इनके एक लाख दस हजार रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. तहसीलदार सिंह ने बताया कि तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें