फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पति को चारपाई पर बांधकर पत्नी से गैंगरेप

Wed, 09 Jan 2013 08:32 AM IST
रामपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में गैंगरेप का एक मामला सामने आया है। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव में तीन लोगों ने घर में घुसकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया। इससे पूर्व आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट कर उसे चारपाई से बांध दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला ने एसपी को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है।   
विज्ञापन


एसपी को सौंपे पत्र में महिला ने कहा है कि गांव का एक व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुस आया। तीनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसके पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर चारपाई से उसे बांध दिया, फिर उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए।

महिला ने कहा कि वह पति के साथ खजुरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। दूसरी ओर एसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। अगर कोई घटना हुई है और पुलिस ने एक्शन नहीं किया तो लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें