फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिली ताजमहल को उड़ाने की धमकी, मची खलबली

Thu, 18 Jul 2013 01:53 AM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल को उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई है। यह पत्र बुधवार की शाम को एएसआई को मिला। चार पेज के पत्र में एक पेज अरबियन भाषा में लिखा गया है।
विज्ञापन


पत्र की भाषा को डिकोड करने के लिए इसे एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। अलजीरिया से भेजे गए पत्र के मिलने के बाद आनन-फानन में ताज तथा आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने भी धमकी भरा पत्र मिलने की बात स्वीकार की है।

सूत्रों ने बताया कि शाम को चार पेज का पत्र एएसआई को मिला। पत्र अन्य भाषा में होने के कारण इसे सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि एक पेज की भाषा अरबियन है।
विज्ञापन


इसमें कुछ लोगों के नाम लिखे हुए हैं जिन तक यह संदेश पहुंचाया जाना था। साथ ही इसमें ताजमहल को उड़ाने की भी बात कही गई है। ऐतिहासिक इमारत को उड़ाने की धमकी की बात सामने आते ही हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में इसकी जानकारी आईबी तथा अन्य एजेंसियों को भी दी गई। साथ ही पत्र की स्कैन कापी सुरक्षा एजेंसियों तथा भाषा एक्सपर्ट को भेजी गई। तत्काल पत्र की गंभीरता की गहराई से छानबीन शुरू कर दी गई।

सूत्रों का कहना है कि देर रात तक एजेंसियां ताजमहल की सुरक्षा को लेकर कवायद करती रहीं। ताजमहल के चारों ओर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। इस बारे में एएसआई के पुरातत्वविद् एनके पाठक ने बताया कि वे इस बारे में समाचार पत्रों से कुछ भी शेयर नहीं कर सकते।
विज्ञापन


जो कुछ भी जानकारी होगी वह सुरक्षा एजेंसियों के पास होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें