फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सरकार में ऐसा ही होता है: अखिलेश

Thu, 28 Mar 2013 01:35 PM IST
अलीगढ़/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का रोना सभी रोते हैं लेकिन आम लोग बसपा और सपा की सरकारों से तुलना करके देखेंगे तो पाएंगे कि सपा सरकार काफी अच्छी है। इसका सबूत है कि विधानसभा के सत्र में विपक्ष को सदन में रखने के लिए सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा ही नहीं मिला।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव की बार बार की जा रही आलोचनाओं के बीच अखिलेश यादव ने भले ही ये बातें पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहीं हों लेकिन सार्वजनिक मंच से ये स्वीकार किया कि प्रदेश में सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने सरकार की आलोचनाओं पर व्यंग करते हुए कहा कि 'हर सरकार में ऐसा ही होता है।'

अखिलेश यादव ने माना कि प्रदेश की विकास योजनाएं सही से काम नहीं कर रही हैं लेकिन उन्होंने अपनी ही सरकार की और अधिक आलोचना करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि 'कुछ और कहेंगे तो पोल खुलेगी।'  हालांकि इसके लिए उन्होंने विपक्ष और मीडिया को भी दोष दिया जो अपने अखबार और टीआरपी के लिए नाहक ही सरकार को बदनाम कर रही है। हालांकि लगे हाथ उन्होंने मीडिया को धन्यवाद भी दे दिया कि 'मीडिया ही है जो सरकार की आंखें खोल रहा है।'
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के मसले पर पार्टी पदाधिकारियों से बोले, 'जब भी कानून व्यवस्था के मसले पर उन्हें कोई घेरे तो कांग्रेस के राज और बसपा सरकार के पांच साल के कामकाज से अपनी सरकार की तुलना कर लें।' उन्होंने कहा कि 'प्रदेश में एक साल में इतनी योजनाएं लागू कर दी गईं कि पूरे देश में या प्रदेश में दूसरी सरकारें ऐसा नहीं कर सकी हैं। सिर्फ कानून व्यवस्था के मसले पर सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है।''

मुख्यमंत्री ने वेदना व्यक्त करते हुये कहा कि राज्य में एक वारदात होती है और कानून व्यवस्था के नाम पर मीडिया और विपक्ष सरकार को घेरने लगते हैं। विपक्ष और मीडिया पर निशाना साधकर मुख्यमंत्री ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संदेश दिया कि मनोबल कमजोर करने की जरूरत नहीं है। साथ ही नसीहत भी दी कि उनका व्यवहार और काम ही है जो आगे जाकर उनकी सरकार की दशा और दिशा तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें