फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने पर खून से लिखकर मांगा बुंदेलखंड

Tue, 06 Aug 2013 04:13 PM IST
झांसी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड विकास सेना ने सोमवार को अलग ढंग से बुंदेलखंड प्रांत की मांग की। सेना के कार्यकर्ताओं ने अपने खून से सीने पर बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने की मांग लिखकर इलाइट चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर चेतावनी दी कि यदि राज्य बनाए जाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते हैं तो बुंदेलखंड में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

केंद्र सरकार द्वारा अलग तेलंगाना राज्य की घोषणा किए जाने के बाद पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में सोमवार को बुंदेलखंड विकास सेना के केंद्रीय प्रमुख हरीश कपूर टीटू व जिला कमांडेंट जितेंद्र भदौरिया के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता इलाइट चौराहे पर इकट्ठा हुए।
विज्ञापन


उन्होंने पृथक राज्य की मांग खून से अपने सीने पर लिख कर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में पृथक बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें