फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल को दीमक से खतरा

Fri, 19 Apr 2013 11:17 AM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के अजूबे में शामिल आगरा के ताजमहल की बुनियाद में दीमक का खतरा टला नहीं है। एएसआई की रसायन शाखा ने एक बार से परीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पांच महीने पहले सर्दी के मौसम में भी इसकी जांच की गई, लेकिन तब दीमक की मौजूदगी का पता नहीं चल पाया था।

ताजमहल की बुनियाद लकड़ी के कुओं पर टिकी है। इसके चलते यहां सीलन बनी रहती है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि ताज की बुनियाद में नमी का रहना आवश्यक है।

एएसआई की रसायन शाखा के वैज्ञानिकों ने ताजमहल में दीमक का पता लगाने के लिए पिछले साल दिसंबर में परीक्षण किए थे। तब असली कब्र के आसपास और निचले हिस्से के मिट्टी के नमूनों की जांच की थी।
विज्ञापन


कई स्थानों पर खुदाई करके देखा गया था कि कहीं दीमक का लार्वा या अंडा तो मिट्टी में कहीं नहीं दबा हुआ है। दीमक को आकर्षित करने करने वाले विशेष तरह के रसायन (सेलूलोस) को डाला गया था। लेकिन जांच में दीमक की बात सामने नहीं आई थी।
विज्ञापन


अब फिर से दीमक की जांच की जा रही है। रसायन शाखा के विशेषज्ञों का कहना है गर्मी में तापमान अधिक होता है। इससे दीमक की मौजूदगी का पता आसानी से लग सकता है। परीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें