फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह हाईकोर्ट में अपील करेंगे तलवार दंपति

Mon, 02 Dec 2013 11:05 PM IST
अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आरुषि-हेमराज मर्डर केस मामले में सीबीआई कोर्ट से सजा पाने वाले तलवार दंपति आगामी सप्ताह हाईकोर्ट में फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं। तलवार दंपति के अधिवक्ता मनोज शिशौदिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अधिवक्ता का कहना था कि आरुषि-हेमराज मर्डर केस के जजमेंट का पूरी गहनता से अध्ययन किया जा रहा है। प्रत्येक प्वाइंट की ड्राफ्टिंग की जा रही है।

पिछले पांच दिनों से डिफेंस के सभी अधिवक्ता इस कार्य में अपने-अपने तरीके से लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को वह तलवार दंपति से मिलने के लिए जेल पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

दोनों से हाईकोर्ट में अपील की चर्चा की गई। तलवार दंपति से भी जजमेंट के कई बिंदुओं पर बात की गई। उन्होंने बताया कि अभी तक यह उम्मीद है कि आगामी सप्ताह डिफेंस इस फैसले केखिलाफ हाईकोर्ट में अपनी अर्जी लगा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें