फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः युवक की गर्दन पर तलवार से हमला, ग्रामीणों ने शक के आधार पर एक को पीटा, हालत गंभीर

Fri, 09 Nov 2018 10:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के रामकोला कस्बे के मथुरा नगर में 24 वर्षीय एक युवक के गर्दन पर शुक्रवार की रात सवा 9 बजे किसी ने तलवार हमला कर दिया। वह घायल होकर जमीन पर गिरकर तडपने लगा। वहां से जा रहे एक अन्य युवक को लोगों ने हमले के शक में पकड़कर जमकर पिटाई की। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को रामकोला सीएचसी पर लेकर लोग पहुंचे। वहां से डॉक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


रामकोला कस्बे के मथुरानगर निवासी 24 वर्षीय प्रीतम मद्धेशिया अपने घर के बाहर खड़े थे कि तभी किसी ने उनकी गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गिरकर छटपटाने लगे। इसकी सूचना परिजनों और लोगों को हुई तो सभी सडक की तरफ दौड़े, जहां पिडारी निवासी राजेश यादव उम्र 30 वर्ष वही टहलते हुए मिल गया। उसी को हमलावर होने के संदेह में लोगों ने पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रामकोला सीएचसी भर्ती कराया गया।

वहीं, प्रीतम मदधेशिया की स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने इलाज कर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, वहीं ग्रामीण की पिटाई से घायल राजेश यादव को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही  प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मामले की जांच करने में जुट गए। उनका कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें