फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: बाबा को खाना देकर घर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 26 Jun 2020 05:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नलकूप पर बाबा को भोजन देकर घर लौट रहे एक युवक को गांव के ही तीन सगे भाइयों ने पीट दिया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे बाबा ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद तीनों सगे भाइयों ने दोबारा युवक को रास्ते से दबोच लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


हमलावर हत्या के बाद युवक के शव को उसी के घर में फेंक कर फरार हो गए। हत्या की सूचना के बाद एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के बाबा की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भदैंया गांव निवासी सूरज यादव (19) पुत्र लाल बहादुर यादव बुधवार की देर रात करीब 10 बजे घर से दूर स्थित नलकूप पर बाबा रमाशंकर को भोजन पहुंचाने गया था। वह बाबा को भोजन देकर पैदल ही घर लौट रहा था।
विज्ञापन

तभी गांव के ही नवनीत उर्फ टोनू, हेमंत उर्फ पिंटू व बुलेट पुत्रगण सुरेश कुमार गुप्ता वहां पहुंच गए। तीनों भाइयों ने सूरज की पिटाई शुरू कर दी। सूरज की चीख-पुकार सुनकर उसके बाबा रमाशंकर मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर सूरज को छुड़ा लिया।

इसके बाद रमाशंकर वापस नलकूप पर चले गए। बाबा के नलकूप पर जाने के बाद तीनों भाइयों ने दोबारा सूरज को रास्ते में दबोच लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। यही नहीं आरोपी सूरज के शव को उसी के घर में फेंककर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह सूरज का शव घर के एक कमरे में पाया गया। सूरज के शरीर पर चोट के निशान थे। सूरज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद एसपी शिवहरी मीणा, एएसपी शिवराज, सीओ लालचंद्र, इंस्पेक्टर वंशराज पांडेय फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

टीम ने घटना की सघन जांच की। एसपी ने आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। इंस्पेक्टर वंशराज पांडेय ने बताया कि बाबा रमाशंकर की तहरीर पर नवनीत उर्फ टोनू, हेमंत उर्फ पिंटू व बुलेट (तीनों सगे भाई) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें