फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को लिफ्ट का देने के बहाने युवक ने होटल में किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तीन दिन पूर्व लिफ्ट देने के बहाने एक युवक ने महिला को होटल में ले जाकर दुराचार किया। पुलिस ने जब पीड़िता की तहरीर पर केस नहीं दर्ज किया तो महिला एसपी के सामने पेश हुई। एसपी के आदेश पर बुधवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के अनुसार पिछले रविवार को उसका अपने पति से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान महिला ने यूपी 112 को फोन कर पुलिस को बुलाया था। मौके पर पहुंची पुलिस विवाद करने वाले पति को हिरासत में लेकर थाने चली गई थी।
कुछ घंटे के बाद महिला अपने पति को छुड़ाने के लिए कूरेभार थाने के लिए निकली थी। महिला धनपतगंज बाजार में वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी उसी के गांव का विशाल पांडेय एक जीप से पहुंचा और उसे थाने छोड़ने की बात कहकर जीप में बैठा लिया।
विज्ञापन

विशाल महिला को थाने न ले जाकर सुल्तानपुर शहर में स्थित एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। पीड़िता दुराचार के बाद थाने पहुंची और तत्कालीन थानाध्यक्ष डीपी शुक्ला को आपबीती सुनाई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बुधवार को पीड़िता पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा के सामने पेश हो गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने विशाल के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया की आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें