सुल्तानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी सतीश कुमार सिंह कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। पिछले छह दिसंबर को सतीश कुमार सिंह और शैलेश (40) बाइक से गांव जा रहे थे।
रास्ते में जटौली मोड़ के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवारीजनों ने शैलेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया था।
इलाज के बाद परिवारीजन शैलेश को लेकर घर आ गए थे, लेकिन 13 दिसंबर को दोबारा हालत बिगड़ गई। परिवारीजन शैलेश को लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को मृतक के पिता सतीश कुमार सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।