फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती नदी में डूबा प्रतापगढ़ का युवक, मौत

Sat, 23 May 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। धोपाप तीर्थ स्थल के श्मशानघाट पर शनिवार दोपहर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा के बलबीरपुर निवासी राहुल (28) की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बलबीरपुर निवासी राहुल की बहन कंचन की शादी लंभुआ के शेखनपुर के पनवरिया पुरवा निवासी राजेश से हुई है। शुक्रवार को राहुल के जीजा राजेश की माता फूला देवी (85) का निधन हो गया था। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राहुल आए थे।
अंतिम संस्कार के बाद लोगों के साथ वह भी गोमती नदी में नहाने उतर गए। गहरे पानी में जाने से राहुल का संतुलन बिगड़ गया और नदी में डूब गए। लोगों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। राहुल गांव के आसपास मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। राहुल अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। राहुल के पिता नन्हकू अक्सर बीमार रहते हैं। दो भाइयों में बड़े राहुल पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें