फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घर के सामने खड़े युवक पर फायरिंग, हालत गंभीर

विज्ञापन
 मोतिगरपुर सीएचसी में गोली लगने से घायल विपिन सिंह। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
मोतिगरपुर। ढेमा चौराहा स्थित घर के सामने शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक विपिन सिंह (40) पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। चार राउंड हुई फायरिंग में तीन गोली लगने से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी मोतिगरपुर ले गए, फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जहां हालत नाजुक बताई है।
विज्ञापन


मुड़हा निवासी इंद्रसेन सिंह और शिवम सिंह के परिवार के बीच रंजिश बताई जा रही है। इंद्रसेन परिवार के साथ गांव से निकलकर ढेमा चौराहा पर मकान बनाकर रहते हैं। विपिन के चाचा दान बहादुर सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात 11:45 बजे विपिन घर के सामने खड़े थे। तभी बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। चार राउंड फायरिंग में तीन गोली विपिन के दाएं सीने की तरफ लगीं। वह मौके पर गिर पड़े।फायरिंग की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो हमलावर बाइक से भाग चुके थे।

चार खोखे बरामद, तीन टीमें कर रही जांच
घटनास्थल से पुलिस को चार खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ग्रामीणों के मुताबिक विपिन मध्य प्रदेश की एक कोयला खदान में काम करते हैं। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को घर लौटे थे। घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही जानलेवा हमला हो गया। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दान बहादुर सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


हत्याकांड का मुख्य आरोपी है घायल विपिन
मुड़हा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अवधेश सिंह की सितंबर 2024 में गोपालपुर बड़ागांव के पास रंजिश में हमला कर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि विपिन सिंह और उसके साथियों ने अवधेश सिंह पर हमला किया था। लखनऊ ट्रॉमा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड में विपिन सिंह मुख्य आरोपी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें