फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हॉकी में स्टेडियम की टीम ने एमएसवी को 3-1 से हराया

Sat, 29 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद की स्मृति में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अंडर-14 बालक वर्ग में स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में स्टेडियम ने एमएसवी को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक वितरित कर मेजर ध्यानचंद के आदर्शों पर चलने और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर की देखरेख में प्रतियोगिता हुई।
पहले दिन अंडर-14 वर्ग में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल एमएसवी और एमजीएस के बीच हुआ। एमएसवी ने 3-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम ने जूनियर नारायणपुर को 2-1 से हराया। फाइनल में स्टेडियम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और एमएसवी को 3-1 से शिकस्त दी। विजेता टीम के अंश चौरसिया, दिव्यांश सिंह और अभय ने शानदार प्रदर्शन किया। एमएसवी के वीरू निषाद, आशु तिवारी और हसनैन ने भी प्रभावी खेल दिखाया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। भाजपा उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह, रामेंद्र सिंह राणा और आशीष सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। खिलाड़ियों ने खेल शपथ ली। इस दौरान पासबॉल खेल का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें