होली का त्यौहार धूमधाम से मनाने की तैयारी में युवाओं की टोली जुट गई है। होलिका दहन से लेकर रंग खेलने तक के इंतजाम को पूरा करने में लोग लगे हैं। होलिका दहन स्थल की साज-सज्जा भी की जा रही है। युवाओं में तैयारियों को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
होली का त्यौहार मनाने में बड़े, बच्चों और युवाओं की खास दिलचस्पी रहती है। युवाओं की टोलियां अबीर-गुलाल के साथ निकल कर होली के रंग में सराबोर हो उठती हैं। मौज-मस्ती के साथ पुराने गिले शिकवे भुलाकर लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। इसके पूर्व शहर के प्रमुख चौराहों पर होलिका दहन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस बार शहर में 38 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। चौक इलाके में रंग और पानी लेकर युवाओं की टोली जमकर होली खेलती है।
इस दौरान डीजे पर बजने वाले गाने की धुनों पर दिन भर युवाओं की टोली रंगों के साथ जमकर डांस करती है। डीजे की तैयारियों और होली के डांस गीतों का कलेक्शन लिया जा रहा है। अमूमन होलिका दहन स्थलों पर ही डीजे आदि लगवाया जाता है।