फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: ट्रैक्टर ट्रॉली से लोहे का पाइप उतारते समय हाईटेंशन लाइन से हुआ स्पर्श, युवक की मौत

Thu, 18 Jun 2026 08:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

परिजन व ग्रामीण युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
अनुराग शुक्ल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के बंधुआकला के मिश्र का पुरवा गांव में बुधवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली से लोहे का पाइप उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


नारे तीर अलीगंज निवासी अनुराग शुक्ल (19) बुधवार रात अपने मित्र आशीष के बुलाने पर मिश्र का पुरवा गांव गए थे। वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोहे की पाइप उतारी जा रही थी, अनुराग भी पाइप उतारने में मदद करने लगे। तभी पाइप घर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। करंट की चपेट में आने से अनुराग गंभीर रूप से झुलस गए।

परिजन व ग्रामीण उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के पिता राजेश शुक्ल सूरत में टैक्सी चालक हैं, जबकि उनकी मां भी वहीं रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि माता-पिता के पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन


बुझ गया इकलौता चिराग
अनुराग अपने मां-बाप का इकलौता सहारा था, एक बहन भी है। अनुराग की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। बहन रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। पिता सूरत में रहकर टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं, अनुराग गांव में रहकर अपने दादा-दादी और घर की देखभाल करते थे। वह बीए अंतिम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


बरतें सावधानी
- लंबे धातु के सामान को ले जाते समय ऊपर से गुजर रही बिजली लाइनों पर विशेष नजर रखें।
- रात में ऐसे कार्य करने से बचें, आवश्यक हो तो पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करें।
- वाहन से सामान उतारते समय लाइन और सामान के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
- हाईटेंशन लाइन के पास काम के दौरान रबर के दस्ताने व सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें।
- करंट लगने की स्थिति में सीधे व्यक्ति को न छुएं, पहले बिजली आपूर्ति बंद कराएं और तत्काल चिकित्सा सहायता लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें