फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर बैठा युवक नीचे गिरा, ट्रॉली से दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। दौलतपुर चौराहे पर सोमवार की सुबह ट्रैक्टर पर बैठा एक युवक चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से नीचे गिर पड़ा। चालक जब तक ट्रैक्टर को रोकता युवक ट्रॉली के नीचे आ गया और उसकी कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के लखपेड़वा स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से सोमवार की सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली मोरंग और गिट्टी लादकर यहां जा रही थी। ट्रैक्टर ट्रॉली जयसिंहपुर-इटकौली मार्ग पर दौलतपुर चौराहे के पास पहुंची थी कि सड़क पर ब्रेकर की वजह से चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।
रफ्तार अधिक होने के चलते चालक के बगल वाली सीट पर बैठा जयसिंहपुर क्षेत्र के लखनपुर का आलोक गौतम (22) सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर गई। युवक की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मृतक के परिवारीजनों और पुलिस को दी। सूचना पर जयसिंहपुर कोतवाल अजय कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें