फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेत गई किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह खेत गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। शनिवार सुबह पीड़िता गांव स्थित नलकूप के पास बेहोशी की हालत में मिली। पीड़िता के नाना ने आरोपी युवक के खिलाफ जयसिंहपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांंव के बुजुर्ग ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी नातिन उनके साथ रहती है। शुक्रवार सुबह वह घर से खेत की ओर गई थी। वहां दो युवकों ने उसे पकड़ लिया। उनमें से एक अमन शुक्ल ने उनकी नातिन के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद जब उनकी नातिन घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। शनिवार को पता चला कि वह एक निजी नलकूप के पास पड़ी है। जब परिजन पीड़िता के पास पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में थी। होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें