फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार /लंभुआ(सुल्तानपुर)। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा है। कूरेभार थाना क्षेत्र के किरौंदी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हुई। वहीं लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कूरेभार थाने के अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर किरौंदी मोड़ के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की पहचान चित्रांश सिंह (22) निवासी वलीपुर थाना कुड़वार के रूप में हुई। आनन-फानन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कूरेभार थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र ने बताया के दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है।
उधर, प्रतापगढ़ जनपद के कन्हई थाना क्षेत्र के सागर सराय निवासी उदय राज यादव (45) शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने रिश्तेदार प्रतापगढ़ के कन्हई थाना के भदौना निवासी कर्मराज यादव (55) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। जब वे हरिहरपुर नहर पुल के पास पहुंचे थे। उसी समय सामने से एक बाइक से आ रहे लंभुआ कोतवाली के सूर्यभानपट्टी निवासी छात्र शुभम चौहान (17) व अभयराज (18) की मोटरसाइकिल से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में उदयराज की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दोनों छात्र भरखरे स्थित बाबा बरियार शाह डिग्री कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को सीएचसी लंभुआ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




ट्रक में पीछे से टकराई कार, पांच श्रद्धालु घायल
बल्दीराय(सुल्तानपुर)। हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ के पास एक ट्रक में पीछे से आ रही कार टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कुमारगंज के पिठला अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो महिलाओं की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल श्रद्धालु जयपुर के रहने वाले हैं।राजस्थान के जयपुर जिले के परागपुरा थाना के करोली निवासी राम अवतार सिंह (69), उनकी पत्नी कुसुम (55), रूपवती (62), कप्तान सिंह (38), उनकी पत्नी नीलम सिंह (35) शनिवार को अयोध्या से दर्शन कर कार से वापस घर जा रहे थे। कार कप्तान सिंह चला रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हलियापुर थानाक्षेत्र के कूरेभार मोड़ के पास कार के आगे जा रहे एक ट्रक का टायर फट गया, इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया।
ट्रक चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। इसी बीच पीछे आ रही कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच पीछे से पिठला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार बरनवाल पहुंच गए। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को कुमारगंज स्थित पिठला अस्पताल भेजवाया, जहां से रूपवती व कुसुम की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें