सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के महुअरिया क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम स्कूटी सवार युवक अचानक फिसलने से गिर गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजन सदमे में हैंं।
कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया निवासी पुुनीत श्रीवास्तव (35) शुक्रवार देर शाम स्कूटी से महुअरिया रोड की तरफ जा रहा था। रास्ते में सेंट जेवियर्स स्कूल के पास अचानक उसकी स्कूटी खराब होने की वजह से फिसल गई। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा।
इसी बीच वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल पुनीत को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। वह एक निजी कंपनी का कर्मचारी था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।