मां पास में ही किराये के कमरे में रहती है
चीख सुनकर घरवाले भागकर पहुंचे। वह आनन फानन बेटे को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। बताया गया कि दिलशाद की मां कुरैशा वहीं पास में किराये के कमरे में रहती है।
यह भी पढ़ेंः- निजीकरण मामला: 'बिजली सुधार जरूरी...', मुख्य सचिव बोले- सरकार हर स्तर पर तैयार; विरोध से दबाव में नहीं आएंगे
बहन सायमा बानो ने बताया कि भाई ने भाभी से खाना मांगा था। हमने देखा कि भाभी ने उन्हें छज्जे से धक्का दे दिया। वह भाई को चाहती नहीं थी, हमेशा लड़ाई करती थीं। वहीं मां कुरैशा ने बताया कि हमारी बहू दो तीन साल से किसी से मोबाइल पर बात करती है। इसी को लेकर रोज लड़ाई-झगड़ा होता था। दो तीन बार ये भाग भी चुकी है। तब भी हमारा लड़का इसको रख लिया। आज भी बात करने को लेकर ही लड़ाई हुई थी।
पहले भी कई बार बहू हमारे बेटे को पीट चुकी है
मां ने बताया कि इससे पहले भी कई बार बहू हमारे बेटे को पीट चुकी है। गंभीर चोट लगने से उसका इलाज तक कराना पड़ा। बहू की वजह से हमारा लड़का चला गया। पत्नी शन्नो ने बताया कि हमने खाना बनाया था। दिलशाद ने आकर खाना खाया। शराब पी रखी थी। नशे में छत से गिर गए। हम कमरे में बच्चों को लेकर लेटे थे। सास गलत आरोप लगा रही है। आठ साल हमारी शादी को हो गए हैं। वह रोज शराब पीकर आते थे।
पत्नी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।