फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बरात में डांस को लेकर विवाद, पिटाई से युवक की मौत; पुलिस कर रही जांच

Fri, 05 Dec 2025 01:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में बरात में डांस को लेकर विवाद हो गया। पिटाई से युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
अनीश पासवान की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार को बरात में डांस को लेकर घरातियों में मारपीट हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना अखंडनगर थाना क्षेत्र के पौधनरामपुर गांव की है। गांव में जयसिंहपुर क्षेत्र के बरौंसा गांव से बरात आई थी। रात करीब 11:30 बजे द्वारपूजा के दौरान डांस चल रहा था। इसी बीच घरातियों में आपस में ही मारपीट होने लगी। इसमें गांव का ही अनीश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। 

स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करके मामले को शांत किया। इसके बाद अनीश को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक सुधीर बरनवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, अंबेडकरनगर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही अनीश की मौत हो गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें