युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
- फोटो : amar ujala
प्रेम में पागल एक युवक ने प्रेमिका के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा कर डाला। साथ चलने से इन्कार पर युवक ने जेब से ब्लेड निकालकर गला काटने की कोशिश की। खून से लथपथ युवक को देखकर प्रेमिका घबरा गई और आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के कुड़वार नाका ओवरब्रिज के नीचे का है।