फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, दो घायल

Sat, 02 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
. कादीपुर के मझगवां गांव के पास मुठभेड़ में घायल नावेद।  
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कादीपुर (सुल्तानपुर)। मझगवां गांव के पास शुक्रवार भोर ट्रक सवार तीन पशु तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो पशु तस्करों के पैैर में गोली लगी, जबकि तीसरा बच गया।

तीनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए पशु तस्करों के पास से दो असलहे, कारतूस व मोबाइल मिला है। शुक्रवार भोर कादीपुर पुलिस को पता चला कि कुछ पशु तस्कर ट्रक से मुड़िला बाजार से कादीपुर जाने वाले हैं। कादीपुुर पुलिस ने भोर चार बजे मझगवां गांव के पास घेराबंदी कर ट्रक को रुकने का इशारा किया। ट्रक पर सवार लोगों ने नीचे उतरकर असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई, जबकि तीसरा बदमाश भाग निकल था।
विज्ञापन


पुलिस ने तीसरे बदमाश को भी पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मुजफ्फरनगर के नई मंडी कब्रिस्तान निवासी मो. नावेद व जसोई के तितावी निवासी साहिल के रूप में हुई। नावेद के दाहिने पैर, जबकि साहिल के बाएं पैर में गोली लगी है। कादीपुर के बीरी हाजीपुर निवासी सुशील उपाध्याय को भी पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि नावेद और साहिल के पास से दो असलहे व दो कारतूस मिले हैं। आरोपी पशु तस्करी करते हैं। मो. नावेद के खिलाफ फतेहपुर जिले में 2023 में गोकशी का एक केस दर्ज है। वहीं, साहिल के खिलाफ भी मुजफ्फरनगर में पशु क्रूरता अधिनियम का केस दर्ज है।
सुशील उपाध्याय के खिलाफ मारपीट व पशु क्रूरता के मामले में जिले के अलग-अलग थानों में करीब छह केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें