फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन एक सप्ताह से खराब

विज्ञापन
जिला अस्पताल में खराब डिजिटल एक्सरे मशीन। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन एक हफ्ते से खराब पड़ी है। प्रतिदिन जिला अस्पताल में एक्सरे कराने पहुंचने वाले मरीजों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। प्राइवेट हॉस्पिटल अथवा नर्सिंग होम में ज्यादा पैसा खर्च करके पीड़ितों को डिजिटल एक्सरे कराना पड़ रहा है। जिला अस्पताल प्रशासन का दावा है कि जल्द ही मशीन को ठीक कराकर एक्सरे शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जून 2019 में सांसद मेनका गांधी ने डिजिटल एक्सरे की सौगात दी थी। डिजिटल एक्सरे मशीन लगने से जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचल तक के मरीजों को सुविधा मिल रही थी। एक हफ्ते पहले जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन खराब हो गई है। मशीन की खराबी दूर करने के लिए मैकेनिक भी पहुंचे, लेकिन उसे ठीक नहीं कर सके। शुक्रवार को जिला अस्पताल में चोट लगने से घायल संदीप पहुंचे तो बाहर गेट पर मशीन खराब होने की सूचना चस्पा मिली।
इसके बाद वे प्राइवेट में एक्सरे कराकर आर्थो चिकित्सक को रिपोर्ट दिखाने पहुंचे। संदीप ने बताया कि बाहर एक्सरे कराने पर उन्हें तीन सौ रुपये देना पड़ा। जिला अस्पताल में लंभुआ से पहुंचे प्रदीप वर्मा के पैर में चोट लगी थी। उन्हें भी आर्थो चिकित्सक ने डिजिटल एक्सरे कराने को कहा था। प्रदीप वर्मा भी एक्सरे कराने पहुंचे तो मायूस होकर उन्हें भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डिजिटल एक्सरे मशीन की खराबी ठीक करने के लिए टैक्नीशियन को बुलाया गया है। जल्द ही मशीन को ठीक करा लिया जाएगा।
-डॉ. एससी कौशल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें