फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक अशोक पांडेय का निधन

Sun, 20 Aug 2017 10:12 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
तीन बार रहे कोऑपरेटिव चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा नेता व पूर्व विधायक अशोक पांडेय का रविवार की सुबह लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। करीब 69 वर्षीय पांडेय एक बार विधायक, तीन बार जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रह चुके हैं। एक बार सपा से वर्ष 2009 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। 
विज्ञापन



छात्र जीवन से राजनीति शुरू करने वाले पूर्व विधायक अशोक पांडेय ने पूर्व सांसद स्व. राम सिंह के साथ युवा कांग्रेस से दलीय राजनीति शुरू की थी। पूर्व सांसद राम सिंह, पूर्व विधायक इंद्रभद्र सिंह व विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह के ये काफी नजदीकी रहे। अखंडनगर विकास खंड के सुरहुरपुर गांव के मूल निवासी पूर्व विधायक अशोक पांडेय बाद में पूर्व सांसद राम सिंह के साथ जनता दल में शामिल हो गए थे। पहली बार 1989 में जनतादल से चांदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और विधायक चुने गए। वे तीन बार जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे। एक बार उन्होंने अपनी पत्नी निर्मला पांडेय को चेयरमैन बनवाया।

पेशे से अधिवक्ता व स्वच्छ राजनीतिक छवि के पांडेय मौजूदा समय में एमएसवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक रहे। रविवार को उनके निधन की खबर मिलते ही लोग शोक में डूब गए। ट्रॉमा सेंटर से करीब डेढ़ बजे उनका पार्थिव शरीर आवास पर पहुंचते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रो. राम सहाय यादव, एमएलसी शैंलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अनूप संडा, रामचंदर चौधरी, अर्जुन सिंह, अनिल पांडेय, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, डॉ. एके सिंह, डॉ. आरए वर्मा, रूपेश सिंह, अशोक सिंह बिसेन समेत विभिन्न दलों व सामाजिक लोगों ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। पूर्व विधायक के दो पुत्रों में एक सपा की राजनीति में और दूसरे इंजीनियर हैं। एमएलसी ने बताया कि पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें