फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राणी सती दादी महोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Sun, 20 Aug 2017 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
देखते ही बना भक्तों का उल्लास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भादों मेले के प्रथम दिन रविवार को दोपहर बाद श्री राणी सती दादी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर के रामलीला के पास से श्री राणी सती दादी की शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीताकुंड घाट पर स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर पर पहुंच समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने झांकी में स्थापित राणी सती दादी की मूर्ति का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह सात बजे सीताकुंड स्थित मंदिर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देर शाम सात बजे आरती के साथ राणी सती दादी महोत्सव का समापन किया जाएगा। रविवार को निकली राणी सती दादी की शोभायात्रा में चंद्र प्रकाश अग्रवाल, प्रमोद खेतान, श्याम सुंदर, दिलीप गोयल, सुनीता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, अन्नू खेतान, अनीता बरनवाल, धीरेंद्र बरनवाल, प्रवीण भालोटिया, राजेश भालोटिया, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें