फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अस्पताल की बिल्डिंग तोड़ते समय गिरा मजदूर, घायल

Sat, 23 Nov 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महिला अस्पताल की बिल्डिंग तोड़ते वक्त शुक्रवार को एक मजदूर घायल हो गया। जिसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। मजदूर ने सेफ्टी किट नहीं पहनी थी। मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने के लिए महिला अस्पताल की बिल्डिंग तोड़ी जा रही है। इसका ठेका कानपुर की एक फर्म को मिला है। बिल्डिंग तोड़ने का कार्य सितंबर से चल रहा है।
विज्ञापन

करीब 12 मजदूर बिना किसी सेफ्टी किट के भवन तोड़ने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे भवन तोड़ने के काम में लगा मजदूर बलराम सरोज मोतियापुर, बिहार पहले तल से गिर पड़ा। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे उठाकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। उसके हाथ-पैर में चोटें आई हैं। उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि चोटें हल्की है, और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें