बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। कस्बा स्थित बाबाजी का सगरा का मेला में लकड़ी की दुकानें सज गई हैं। कई जिलों से लकड़ी की दुकानें कारोबार करने के लिए मेले में पहुंच गई है। रविवार को मेले में काफी भीड़ रही।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं व व्यापारियों की सहूलियतों का ध्यान बाबा सहजराम मठ के जिम्मेदारों की तरफ से लगातार किया जा रहा है। यहां का मेला लकड़ी के लिए ही जाना जाता है। बाराबंकी, सीतापुर, अमेठी, अयोध्या, रायबरेली समेत कई जनपदों से लकड़ी के दुकानदार आकर अपना व्यापार कर रहे हैं। अयोध्या, अमेठी व फतेहपुर से आए झूले का बच्चे खूब लुत्फ उठा रहे हैं। मठ के संरक्षक जीतू महाराज ने बताया कि साल में दो बार (कार्तिक व चैत्र) माह में लगने वाले मेले में दूर-दराज से श्रद्धालु ऐतिहासिक बाबा सहजराम के आश्रम में आते हैं।