पुरानी रंजिश में सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी सुरेंद्र पांडेय (62) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया है।
गोसाईगंज क्षेत्र के सहाई पांडेय का पुरवा निवासी सुरेंद्र पांडेय रविवार शाम करीब 6:30 बजे सुदनापुर बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। 500 मीटर पहले रजनपुर गांव के पास बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोली मार दी। सिर में गोली लगते ही वह पर गिर पड़े। पुलिस ने सुरेंद्र पांडेय को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।भाई भरत कुमार ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
सोमेन बर्मा, पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर