भदैंया में तिरंगा बनाती समूह की महिलाएं। स्रोत-विभाग
सुल्तानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर भी स्वयं सहायता समूह महिलाओं को कमाई का अवसर मिला है। महिलाएं स्वतंत्रता दिवस के लिए महिलाएं चार लाख तिरंगा बनाएंगी और उनसे इसकी खरीदारी ग्राम पंचायतें करेंगी। इसकी बिक्री से महिलाओं को आमदनी होगी।
स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए राज्य आजीविका मिशन निदेशालय ने जिले को चार लाख तिरंगा बनाने का लक्ष्य दिया है। विभाग ने तिरंगा झंडा बनाने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की 410 महिलाओं को दी है। महिलाओं को विभिन्न साइज का तिरंगा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि अलग-अलग साइज का रेट रखा गया है।
तिरंगा बनने पर समूह की महिलाओं से आसपास की ग्राम पंचायतें खरीदारी करेंगे। मध्यम साइज के तिरंगे का रेट करीब तीस रुपये होगा। खरीदारी करने वालीं ग्राम पंचायतें तिरंगे का भुगतान समूह की महिलाओं को करेंगी। जिला मिशन प्रबंधक केडी गोस्वामी ने बताया कि महिलाओं ने तिरंगा बनाना शुरू कर दिया है।