फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों के उत्पीड़न का उठा मामला

Fri, 07 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों पर व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने का मामला शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में उठा। डीएम इंद्रजीत सिंह ने नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने उद्योग बंधु की बैठक में बैंक प्रतिनिधियों को योजनाओं की लंबित पत्रावलियों पर जल्द ऋण वितरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने सुपर मार्केट एवं चौक क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या उठाई। व्यापारी आलोक सागर ने नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों पर अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यवसाइयों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। व्यापारी नेता रवींद्र त्रिपाठी ने सब्जी मंडी अमहट व दरियापुर में जलभराव की समस्या को उठाया। डीएम ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों को योजनाओं की स्वीकृति एवं ऋण वितरण के निर्देश दिए।
प्लेज पार्क योजना के तहत उद्यमियों से स्वप्रेरणा से सहभागिता करने का आह्वान किया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लालचंद सरोज सहित अन्य मौजूद रहे। व्यापारियों में हिमांशु मालवीय, अनूप श्रीवास्तव, महेंद्रपाल सिंह, अमर बहादुर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें