फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र, धर्म व सुरक्षा का लिया वचन

Sat, 09 Aug 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
संघ के कार्यक्रम में मौजूद स्वयं सेवक।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय स्वयं संघ की ओर से शहर के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में शुक्रवार को आयोजित समारोह में महिलाओं ने स्वयं सेवकों को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र, धर्म व सुरक्षा का वचन लिया। संघ के काशी प्रांत प्रचारक रमेश ने संघ के छह प्रमुख उत्सवों में रक्षाबंधन को एक बताया।
विज्ञापन

उन्होंने इसे राष्ट्र की प्राचीन धरोहर बताया। इसे समाज की पहली इकाई बताते हुए कहा कि परिवार और परिवार की सुख शांति के लिए हम एक दूसरे की रक्षा की कामना एवं संकल्प लेते हैं। संघ ने पंच प्रण-सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण सुरक्षा, स्वदेशी भाव जागरण एवं नागरिक कर्तव्य काे सर्वसमाज में ले जाने का संकल्प लिया है।
इस मौके पर डॉ. स्वाति सिंह, संघचालक अमरपाल, सह जिला संघचालक अजय गुप्ता, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, बबिता तिवारी समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। उधर,बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में परिषदीय स्कूलों की बच्चियों ने बीएसए उपेंद्र गुप्ता को राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें