फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सुल्तानपुर की 14 महिला खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स की जिला स्तरीय ट्रायल देती बालिकाएं। स्रोत- स्टेडियम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 14 महिला खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इनमें 10 एथलेटिक्स और चार बैडमिंटन की खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी अब प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

खेल निदेशालय की ओर से बुधवार को पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के लिए जनपदीय ट्रायल संपन्न हुए। इन ट्रायलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स में दिव्यांशी पांडेय, मान्या, प्रिया, चंदिका, श्रेया, मोहनी, चांदनी, शगुन यादव, अंशिका और वंदनी का चयन हुआ है। वहीं, बैडमिंटन में मांडवी सिंह, ईवा जहरा, वैष्णवी बरनवाल और श्रद्धा शर्मा को चुना गया है। मंडल ट्रायल चार सितंबर को क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय आयोजन आठ से नौ सितंबर को प्रयागराज में होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त जन्म प्रमाण पत्र और एक पासपोर्ट आकार की फोटो भी साथ रखनी होगी। इन दस्तावेज के बिना प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें