फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पहिये में साड़ी फंसने से गिरी बाइक सवार महिला, मौत

Fri, 27 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धनपतगंज के चंदौर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर पति के साथ बाइक से जा रही महिला हादसे का शिकार हो गई। महिला की साड़ी बाइक के पिछले पहिये में फंस गई। वह चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी धनपतगंज पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बल्दीराय के अरवल गांव निवासी फूल कुमार अपनी पत्नी खुशबू (22) व पुत्री आर्या (01) को बाइक से लेकर अपने ननिहाल धनपतगंंज के सेवरा गांव जा रहे थे। पुत्री आर्या अपनी मां के गोद में बैठी थी। चंदौर गांव के पास खुशबू की साड़ी बाइक के पिछले पहिये में फंस गई। जिससे खुशबू बाइक से गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। वहीं, पुत्री आर्या बाल-बाल बच गई।
घायल खुशबू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। खुशबू की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवक जख्मी
सुल्तानपुर। धनपतगंज कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह एक बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार धनपतगंज के पूरे विशुन पुरवा निवासी आशीष कुमार (38) व उनके पड़ोसी पप्पू घायल हो गए।
धनपतगंज सीएचसी से दोनों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। कस्बे के लोगों के अनुसार, बाइक आशीष चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। धनपतगंज थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि ट्रैक्टर व बाइक को थाना परिसर में रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें