फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छत से गिरी महिला की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 13 Mar 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। शुकुल उमरी गांव में बृहस्पतिवार शाम कल्पना (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और मामला संदिग्ध बताया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमित कुमार मिश्र और चौकी प्रभारी गारवपुर शिवजन्म यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के पति रामबली धुरिया से पूछताछ की। पुलिस ने कल्पना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका की मां, सुशीला देवी, ने अपनी बेटी के पति यानी दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए एक तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें