फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चार बच्चों ने जीता पदक

Fri, 13 Mar 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या में आयोजित राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में धनपतगंज के चार बच्चों ने मेडल हासिल किया है। जिसमें अलग-अलग विद्यालयों से जूडो बालिका वर्ग में अनु मिश्रा, बालिका कुश्ती में आरती, मुस्कान, प्रतिभा ने पदक पाया है। कुश्ती, जूडो टीम मैनेजर अंजनी पांडेय ने बताया कि इस बार धनपतगंज के छह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। बताया कि जूनियर स्कूल रामनगर चेती के बच्चे वर्ष 2016 से लगातार बेसिक शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। अब तक सात स्टेट मेडल जीत चुके हैं। विद्यालयों की इस सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव, धनपतगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत पांडेय, जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अरविंद सिंह, टीम प्रभारी पीयूष सिंह, प्रधानाध्यापक रामराज, जीतेंद्र तिवारी, सौरभ उपाध्याय, प्रज्ञा मिश्रा, अमित दूबे ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें