फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को सुबह बाइक सवार को जीप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब 9.30 बजे दिलीप पांडेय (35) निवासी रिहायतपुर थाना दोस्तपुर परिवार की श्रीमती जयश्री (50) को बाइक पर बैठाकर गोसाईगंज के मुसरा गांव में रिश्तेदार के घर जा रहा था।
रास्ते में लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर माधवपुर छतौना गांव के पास बाइक को जीप ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जयश्री की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दिलीप घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दिलीप को जिला अस्पताल पहुंचाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें