फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गाजीपुर विधायक के गनर की हत्या में गवाह तलब

Tue, 29 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गाजीपुर विधायक शोएब अंसारी के गनर राकेश कुमार की हत्या के मामले में मध्य प्रदेश के रहने वाले आरोपी संदीप यादव के खिलाफ चल रहे मामले में मंगलवार को एडीजे तृतीय की अदालत में सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। सेशन जज श्याम मोहन जायसवाल की अदालत ने अभियोजन साक्ष्य के लिए 17 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

गाजीपुर विधायक शोएब अंसारी के गनर राकेश कुमार 25 अक्तूबर 2022 को श्रमजीवी अप एक्सप्रेस से वाराणसी से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल आत्मा यादव के आरोप के मुताबिक ट्रेन में सफर कर रहे मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चारगांव प्रहलाद-कुंडीपारा के रहने वाले संदीप यादव ने गनर राकेश कुमार पर चाकू से हमला कर दिया था। आरोपी उनकी सरकारी कार्बाइन, मैगजीन और मोबाइल छीनकर भाग निकला था। हमले की वजह से राकेश कुमार की मौत हो गई थी। मृतक गनर राकेश कुमार प्रयागराज जिले के हंडिया के नाहरपुर गांव के रहने वाले थे। वारदात की प्राथमिकी स्थानीय जीआरपी थाने में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें