सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड की सुनवाई शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम जलाल मोहम्मद अकबर की अदालत में बाधित रही। अदालत ने इस मामले में साक्षी को तलब कर सुनवाई के लिए 23 जून की तारीख नियत की है।
चौक बाजार में भरत जी सोनी की ज्वेलरी की दुकान पर 28 अगस्त 2024 को डकैती पड़ी थी, जिसमें विपिन सिंह सहित 12 आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चल रहा है। इस मामले के आरोपी अरबाज व फुरकान गुजरात की सूरत जेल में बंद है। (संवाद)