फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घर में घुसकर परिजनों की पिटाई के मामले में केस दर्ज

Sat, 21 Jun 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। मिश्रपुर पुरैना गांव में 15 जून को घर में घुसकर परिजनों की लाठी-डंडे से पिटाई के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात दंपती सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामदुलारी अपने बच्चों के साथ मायके में रहती हैं। आरोप है कि पड़ोसी गांव भपटा के दिलीप मिश्र, उनकी पत्नी चंद्रावती, जितेश, नितिन, रामा, मंगला, विजय, सुनीता व उनके पति रंजिश के चलते लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर हमला बोल दिया।
जान बचाकर वह घर में भागी, तो हमलावर भीतर घुस गए। आरोपियों ने बचाने दौड़ी बेटी अंजली, लालती, अंजू, बेटे दुर्गा प्रसाद, बहन माधुरी, नेहा, अमृता, शोभावती को भी पीटा। हल्ला-गुहार पर आसपास के लोग दौडे़ , तो हमलावर भाग निकले। कोतवाल अखंडदेव मिश्रा ने बताया कि सीओ लंभुआ मामले की जांच कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें