फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी से तस्करी कर बिहार जा रही अंग्रेजी शराब की खेप के साथ पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 697 बोतल शराब बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसओ मोतिगरपुर रतन कुमार शर्मा को क्षेत्र से अवैध शराब की तस्करी कर बिहार प्रांत ले जाकर बेचने की सूचना मिल रही थी। शनिवार की रात एसओ ने मुखबिर की सूचना पर बढ़ौनाडीह गांव के पास छापा मारकर चार युवकों को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान युवकों की बैग व थैले से अंग्रेजी शराब की 697 बोतल मिली। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवकों की शिनाख्त बिहार प्रांत के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेड़ना निवासी उमेश सिंह, रंजीत कुमार, नितेश कुमार और विशाल कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि युवकों के पास से बरामद शराब कई कंपनियों की है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें