सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर लगी लिफ्ट में फंसेे आदर्श व कुशाग्र के मामले में शिकायतकर्ता से अब विभागीय अधिकारी संपर्क कर रहे हैं। लिफ्ट में फंसने के बाद दोनोें की आवाज किसी ने नहीं सुनी तो आदर्श पिता से मदद की गुहार लगाई थी। वे दिल्ली आर्मी हेड क्वाटर में नायब सूबेेदार हैं।
उन्होंने पूर्व सांसद मेनका गांधी के ओएसडी कैलाश से मदद मांगी थी। पूर्व सांसद के फोन पर सक्रिय रेलकर्मियों ने लिफ्ट के पास पहुंचे लेकिन, तब तक दोनों लिफ्ट तोड़कर बाहर निकल चुके थे। पूरी घटना से आहत पिता प्रदीप त्रिपाठी ने इसको पर नाराजगी जताई।
उन्होंने बताया कि रेेल विभाग के कई अधिकारी फोन कर रहे हैं। कहा कि जब जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की जाती वह चुप नहीं बैठेंगे। फिलहाल जांच टीम की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।