कादीपुर (सुल्तानपुर)। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मिठनेपुर निवासी कृपाशंकर की पुत्री शिखा की शादी 21 मई 2023 को अंबेडकर नगर के भीटी थाने के पकड़ी नगऊपुर गांव के श्याम बहादुर के पुत्र सत्येंद्र से हुई थी।
आरोप है कि शिखा के ससुराल जाने के बाद से ससुराली जन और दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर शिखा को प्रताड़ित करने लगे। 21 मई ससुराल वाले गाड़ी पर बैठाकर कादीपुर लाए और चांदा मार्ग पर गोपालपुर मोड़ के पास छोड़कर चले गए। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पति सत्येंद्र, ससुर श्याम बहादुर, सास पुष्पा देवी, जेठ सुरेंद्र, जेठानी खुशी, ननद मिथिलेश के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं को केस दर्ज कर लिया है।