फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कुत्ते ने पांच लोगों को काटा, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 13 Jul 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। भैरोपुर व आसपास के गांव में शुक्रवार शाम एक कुत्ते ने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। भैरोपुर गांव में रीना (50) अपने दरवाजे पर खड़ी थीं। कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। रास्ते में उसने अंशिका (13) को काट लिया। इसके बाद वह भटपुरा बढ़ौनाडीह पहुंचा, जहां उसने लक्ष्मीना (39) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन

कुत्ते ने कोतवाली कादीपुर के घूरीपुर गांव में चार वर्षीय बच्ची लाडो पुत्री देवेंद्र के पैर में काट लिया। यहां के बाद वह मोतिगरपुर पहुंच गया। गांव में दिलीप (28) उसका शिकार बने। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां अधीक्षक डॉ. अवनीश मिश्र की निगरानी में उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगाकर मरहम-पट्टी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें