सुल्तानपुर। मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की मार्च की रैंकिंग में राजस्व में सुधार हुआ है। विकास और कानून व्यवस्था की रैंक नीचे फिसल गई है। प्रदेश के 75 जिलों की रैंकिंग में राजस्व विभाग 59 पर पहुंच गया है, जबकि पुलिस की कानून-व्यवस्था 44 पर पहुंची है। विकास की रैंक 34 पर आ गई है।
फरवरी की मार्च में जारी रैंक में विकास विभाग को 24वां, राजस्व को 61 वां व पुलिस की कानून-व्यवस्था को 44 वां स्थान मिला है। विकास की रैंक में गिरावट से राजस्व व विकास की संयुक्त रैंक 47 पर पहुंच गई है। इसके पीछे स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पर्यटन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सहित अन्य का खराब प्रदर्शन सामने आया है। हालांकि ग्रामीण अभियंत्रण, पंचायतीराज, पीडब्ल्यूडी, माध्यमिक शिक्षा सहित कई विभागों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसकी वजह से इन विभागों की रैंक में सुधार हुआ है। सीडीओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि बैठक करके रैंक को सुधारने का निर्देश विभागों को दिया जाएगा।